फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी 50 नई ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मार्गों पर 50 नई ई-बसें दौड़ती नजर आएंगी। प्रदेश सरकार ने मथुरा के लिए इन बसों का आवंटन किया है। इनमें एक एसी ई बस की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। इन बसों के संचालन से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

त्योहारों, सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान ब्रज मंडल में बढ़ने वाली भीड़ के समय ये बसें उपयोगी साबित होंगी। इन बसों के लिए जनपद में डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह का चयन कर जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। जब तक चार्जिंग स्टेशन तैयार नहीं हो जाता है तब तक इन बसों का संचालन वृंदावन स्थित चार्जिंग डिपो से ही किया जाएगा। आगरा मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट बस सर्विसेज जल्द ही ऐसी योजना तैयार करा है जिसमें इन सिटी बसों को शहर की सीमा में चलाया जा सके, साथ ही उप नगरीय बस सेवा का भी संचालन हो सके।

अभी तक 44 ई-बस संचालित
अभी तक 44 ई बसों का संचालन शहर के साथ गोवर्धन, बरसाना, जन्मभूमि और रेलवे स्टेशन के लिए किया जा रहा है। नई ई-बसों के जरिए शहर में प्रदूषण कम करने के साथ ही आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल डिस्प्ले और आरामदायक सीटों जैसी सुविधाएं हैं।
विज्ञापन


बसों के संचालन के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों को जोड़ने वाले मार्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। जल्द ही पूरी योजना को अंतिम रूप देकर बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

- राधा कृष्ण, एआरएम, आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट बस सर्विसेज लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें