फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाथरस हादसे में मथुरा की 5 महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाथरस में भोले बाबा सत्संग में हुई भगदड़ की घटना में मथुरा की 4 महिलाओं की मौत की सूचना देर रात तक प्राप्त हुई। वहीं 10 से अधिक महिला-पुरुष देर रात तक लापता थे।
विज्ञापन



परिजन उनकी तलाश में हाथरस के लिए रवाना हो गए। हादसे में डोमपुरा, मगोर्रा की निवासी 70 वर्षीय वासो देवी, कमलेश निवासी सिरैला, मांट 76 वर्षीय जशोदा पत्नी संतोषीराम निवासी लोहवन, जमुनापार, 65 वर्षीय त्रिवेणी निवासी ओल, फरह की मौत की सूचना देर रात तक पता लग सकी। एक अन्य महिला भ्गवान देवी की भी मौत की सूचना देर रात प्राप्त हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मगोर्रा के डोमपुरा गांव की तीन महिलाएं व जिले के अन्य इलाकों की 10 के करीब महिला-पुरुष लापता हैं। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हाथरस में आयोजित सत्संग में नैनू पट्टी से करीब 15 और सौंख की जाटव बस्ती और गांव बछगांव से तीन बसों में करीब 200 लोग बाबा के प्रवचन सुनने गए थे। प्रधान में मृतक आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन


डोमपुरा की यह महिलाएं लापता ः श्यामवती पत्नी सोरन सिंह, शकुंतला देवी पत्नी श्यामवीर, अंगूरी देवी पत्नी शिम्मू की देर रात तक परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके अलावा जमुनापार के लोहवन गांव से भी करीब 40 महिला-पुरुष गए थे। उनमें से भी कुछ लापता है। नवादा इलाके से 60-70 लोग गए थे। यह सभी अपने घर देर रात को सकुशल वापस आ गए।




सीएम के आदेश पर कैबिनेट मंत्री हाथरस रवाना



हाथरस हादसे की गंभीरता की जानकारी होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री एवं छाता विधायक लक्ष्मीनारायण चौधरी को तत्काल हाथरस रवाना होने के आदेश मंगलवार शाम को दिए। आदेश आते ही वह हाथरस को रवाना हो गए। लक्ष्मीनारायण चौधरी ने हादसे पर दुखद बताते हुए कहा कि वह हाथरस में मौके पर हैं। सीएम के भी संपर्क में बने हुए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। घायलों को उपचार दिया जा रहा है।




पंडाल में मची भगदड़, जान बचाकर भागने लगे लोग

सौंख निवासी विजय सिंह भी प्रवचन सुनने को सत्संग में गए थे। उन्होंने बताया कि सत्संग के समापन होने से पूर्व ही अलग से पंडाल का द्वार खोलकर कोई चला गया। इससे सत्संग पंडाल से एक साथ अनुयायियों में भगदड़ मच गई। पंडाल के समीप नाले में लोग गिरने से मौत के आगोश में समाए। कुछ लोग भीड़ में दब गए। महिलाएं, बच्चे बचने को यहां-वहां भागने के दौरान भीड़ की चपेट में आ गए। ग्राम प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि भोले बाबा सत्संग में करीब 15 महिला गईं थीं।

इसमें एक की मौत और तीन अभी लापता हैं। सरकार से मांग है कि मृतक महिला के परिजनों को एक करोड़, और घायलों को एक- एक रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इधर, जमुनापार के लोहवन गांव की पूरनदेई भी इस हादसे में घायल हुई हैं। देर रात को लोहवन इलाके के 30 के करीब लोग वहां से वापस लौंटे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें