राया। पुलिस ने कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे राशन के 46 कट्टे चावल से लदी एक मैक्स पिकअप को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना राया में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अनौड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान भरऊ गांव के पास एक मैक्स पिकअप को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में 46 कट्टे चावल लदे मिले। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर जिला पूर्ति निरीक्षक रविकांत ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि बरामद चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) का है, जिसे कालाबाजारी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
र्ति निरीक्षक द्वारा पूछताछ किए जाने पर चालक ने बताया कि चावल के कट्टे अवैरनी निवासी महेश अग्रवाल और पचावर निवासी भुवनेश अग्रवाल के यहां से लादे गए थे तथा इन्हें सहारकला, इगलास निवासी वंशी प्रधान के यहां पहुंचाया जाना था। जांच के आधार पर पूर्ति निरीक्षक रविकांत की तहरीर पर महेश अग्रवाल, भुवनेश अग्रवाल और वंशी प्रधान के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना राया में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।