फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 वर्षीय सेना के जवान की मृत्यु: मंगला एक्सप्रेस में सफर...तभी उठा सीने में दर्द, कुछ ही देर में चली गई जान

Tue, 18 Mar 2025 11:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सेना के जवान महाराष्ट्र अपने घर ट्रेन से जा रहे थे। अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उनकी जान चली गई। 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगला एक्सप्रेस में सफर कर रहे 45 वर्षीय सेना के जवान की मृत्यु हो गई। उनके सीने में दर्द उठा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि वे हिसार स्थित सिगनल रेजीमेंट कोर में तैनात थे। वे मंगला एक्सप्रेस से महाराष्ट्र जा रहे थे। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के गांव मिरज डी सांगली रहने वाले सेना के हवलदार दिगंबर बेगड़े मंगला एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। बताया गया है कि रविवार की सुबह 11 बजे रास्ते में उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ। सूचना पर उन्हें तत्काल ही मथुरा स्टेशन पर उतारा गया। उन्हें सैनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मथुरा जीआरपी ने हिसार हेड क्वार्टर को भी सूचित कर दिया है। 

मथुरा में पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मृतक के साथी सैनिकों ने बताया कि हवलदार दिगंबर उनके साथ सिग्नल कोर में तैनात थे। वे छुट्टी लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। उनके अचानक बिछड़ जाने से सभी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें