फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी की परीक्षा में 4485 शामिल हुए, 5600 अनुपस्थित

Sun, 27 Nov 2016 11:46 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
यूपीपीएससी की परीक्षा में उपस्थिति कम, अनुपस्थिति ज्यादा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए जनपद में 22 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 10170 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से सिर्फ 4485 ही शामिल हुए।
विज्ञापन

रविवार को 2 पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ प्रकारक) और द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक सामान्य हिंदी (वस्तुनिष्ठ प्रकारक) विषय की परीक्षा हुई।
सभी परीक्षा केंद्रों को 3 जोन और 7 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। जहां जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव मथुरा, डिप्टी कलेक्टर बसंत अग्रवाल वृंदावन और एसडीएम सदर चांदनी सिंह ग्रामीण अंचल के केंद्रों का जायजा लेते रहीं।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि जनपद में 10,170 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4,485 ही परीक्षा में शामिल हुए। बाकी 5,685 अनुपस्थित रहे हैं। परीक्षा शांतिपूर्वक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें