फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 417 मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

विज्ञापन
सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा सम्मानित किए गए मेधावी छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान ने चित्रकूट मसानी पर 44वां मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 417 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री व विधायक श्रीकांत शर्मा, स्वामी रामदेव नंद महाराज और डॉ. देवेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संचालिका शशि शर्मा और कीर्ति शर्मा ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत की, जिसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया। हाईस्कूल के मेधावी रिया शर्मा और तन्मय शर्मा को कंप्यूटर मिले, जबकि इंटरमीडिएट की भूमि उपाध्याय और शिवांगी शर्मा को शांति देवी मेमोरियल सेवा ट्रस्ट ने लैपटॉप दिए। इसके अतिरिक्त, 13 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया गया, जिसमें रिचा शर्मा को लॉटरी से एक स्मार्टफोन मिला। स्वामी रामदेव नंद जी महाराज ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।
श्रीकांत शर्मा ने मोबाइल के सदुपयोग की सलाह दी और डॉ. देवेंद्र शर्मा ने विद्या को अनमोल धन बताया। सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने सहयोगियों का आभार जताया और मेधावी विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस मौके पर मुरलीधर शर्मा, बिहारी लाल गोस्वामी, हीरालाल मैथिल, राकेश गौड़, सुरेंद्र, श्यामा चरण गोस्वामी, ललित गोस्वामी, नीतू सिंह, प्रधानाचार्य पन्नालाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें