फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मिलावट की आशंका पर 400 किलो घी और 250 किलो क्रीम जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य विभाग की जिलास्तरीय टीमों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रखा। बाजना और महावन में घी, खीरमोहन, क्रीम और पेटीज के सात नमूने लिए। वहीं बाजना में 400 किलो घी और 250 किलो क्रीम जब्त की गई। आशंका है कि यह दोनों मिलावटी हैं।
विज्ञापन


मांट, बाजना, नौहझील में लखनऊ की टीमों की डेयरियों व दुग्ध प्रतिष्ठानों पर बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई के बाद शुक्रवार को ज्यादातर प्रतिष्ठान बंद रहे। शुक्रवार को भी दो टीमों ने महावन और बाजना में प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की। सहायक खाद्य आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान एक डेयरी से करीब 400 किलो शुद्ध घी जब्त किया है। इस घी में अपमिश्रण की आशंका है। इसके लिए नमूने भी लिए गए हैं। इसी तरह करीब 250 किलो क्रीम को भी यहां से जब्त किया गया है। जांच के बाद मिलावटी पाए जाने पर इन्हें नष्ट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि महावन में खीरमोहन के मिलावटी होने की आशंका पर दो नमूने लिए गए, जबकि एक दुकान पर पेटीज का नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य प्रतिष्ठानों पर भी खाद्य पदार्थों की जांच की गई। यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें