मांट(मथुरा)। शादी समारोह में रसमलाई खाने से 400 से अधिक घराती-बराती बीमार हो गए। इसमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। 50 से अधिक का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
थाना मांट के गांव जाबरा निवासी केवल सिंह की बेटी हेमलता की शादी बाघई निवासी सुमित और दूसरी बेटी प्रेमलता को शादी हसनपुर निवासी नेपाल के साथ एक गार्डन में 6 दिसंबर को हुई। इसमें 400 से अधिक घरातियों-बरातियों की रसमलाई खाने से दूसरे दिन तबीयत बिगड़ गई। पिता केवल सिंह ने बताया कि दावत की रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी है। दस की हालत गंभीर बनी हुई है। दूल्हा नेपाल सिंह के जीजा अमित चौधरी निवासी सरकोरिया थाना गौड़ा जनपद अलीगढ़ ने बताया की उनकी भी रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी है। उन्होंने इस बारे में रिश्तेदारों से बात की है और हलवाई से भी बात की जाएगी। 50 से अधिक का मथुरा के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अन्य घर से उपचार करा रहे हैं। जाबरा निवासी केवल सिंह, हरप्रसाद, गजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, रवेंद्र कुमार, ललिता, लक्ष्मी देवी, ललितेश, अंजू, मुन्नीदेवी, वीरमती, तुषार, संचित, हरीश, संचित, सन्नी चौधरी, शिव शंकर, कपिल, मीरा, कविता, अमित चौधरी सरकोरिया,योगेश देवी निवासी हसनपुर सहित 400 बीमार हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची जाबरा व हसनपुर
मांट। शादी में रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाबरा और हसनपुर में पहुंचीं। यहां बीमार लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। डिप्टी सीएमओ डॉ. भूदेव ने बताया कि हसनपुर में 50 और जाबरा में 40 बीमार लोगों की जांच कर दवा दी गई। सीएचसी मांट की टीम को समय-समय पहुंचकर दवा देने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। लोग शादी में रसमलाई खानने से बीमार हुए हैं। डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि आशंका है कि जिस दूध से रसमलाई बनाई गई थी वह मिलावट का हो सकता है। संवाद
खाद्य विभाग की टीम भी जांच में जुटी
मांट। रसमलाई खाने से बीमार होने की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम भी जांच के लिए जाबरा पहुंची। हलवाई, दूध देने वालों को जानकारी ली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनरेश ने बताया कि जिस दुकान से दूध लिया गया था, वहां की जांच कर नमूने लिए जाएंगे।संवाद