फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होली पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलेंगी 40 अतिरिक्त रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। होली के दौरान घर जाने-आने वाले लोगों को रोडवेज ग्रामीण रूटों पर भी बस सेवा मुहैया कराएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि होली पर 40 बसें अतिरिक्त चलाने की तैयारी चल रही है। ब्रज की होली खेलने के लिए कई प्रदेशों से लोग पहुंचते हैं, इसलिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


कार्यवाहक एआरएम संतोष अग्रवाल ने कहा कि होली पर ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाने के लिए पहले सभी जगह से सूची मांगी गई थी। जिसके बाद अब डिपो ने नौहझील, बाजना, मानागढ़ी, गोवर्धन, पचेरा, छाता, कोसीकलां, टैंटीगांव, डेरा, लोहई क्षेत्रों में बसों का संचालन किया जाएगा। यहां पर होली में बाहर जिलों से अधिक लोग आते हैं।

उन्होंने बताया कि अभी बरसाना के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया है, यहां 10 मार्च तक नियमित बसें दौड़ेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 13 मार्च से बसों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। उधर, डिपो के अधिकारियों ने बताया कि इन बसों में चालक-परिचालकों की ड्यूटी के लिए सूची तैयार की जा रही है। इससे बस संचालन में दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें