फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नए बस स्टैंड से दिल्ली के लिए चलेंगी 4 नई बसें

विज्ञापन
मथुरा। नए बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए मथुरा से दिल्ली के लिए 4 नई बसों का संचालन करेगा। निगम के अधिकारियों ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया है। वर्तमान में दिल्ली के लिए 10 बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि नए बस स्टैंड से 172 रोडवेज बसें अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं। इनमें निगम की 104 और अनुबंधित 68 बसें हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बीएस-6 बसों का ही प्रवेश है इसलिए डिपो से नई बसें ही दिल्ली भेजी जा रही हैं। वर्तमान में 10 बसें दिल्ली के लिए सुबह से शाम तक जा रही हैं। दिल्ली के लिए प्रतिदिन 450 से अधिक यात्री रोडवेज बस से जा रहे हैं।

इनकी संख्या बढ़ने के कारण 4 नई बसें दिल्ली के लिए संचालित करने का प्लान तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि नई बसें डिपो को जल्द ही मिल जाएंगी। इसके लिए परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है वहां से हरी झंडी मिल गई है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि दिल्ली रूट पर 4 बसें नई चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें