यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर शुक्रवार को चेकिंग के दौरान कारोबारियों से 1.80 लाख रुपये जब्त किए गए। गोवर्धन में बरसाना रोड पर कार से 52,000 रुपये और हाईवे पुलिस ने 1.70 लाख रुपये पकड़े। नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखाने पर धनराशि जब्त कर ली गई।
एक्सप्रेसवे पर प्रभारी उड़नदस्ता वीरेंद्र सिंह ने ये कार्रवाई की। पहले नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार को रोका गया। इसमें सवार गुरप्रीत सिंह सोढ़ी निवासी बरेली के कब्जे से 1.08 लाख की नकदी मिली। नोएडा की तरफ से आ रही दूसरी कार को रोका तो तो उसमें सवार राजेश वाजपेयी निवासी उन्नाव के कब्जे से 72,000 की नकदी पकड़ी गई।
वहीं बरसाना रोड पर गोवर्धन पुलिस और स्टेटिक टीम ने कार चालक चंदन सिंह निवासी बरसाना से 52,000 रुपये जब्त किए। हाईवे प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और स्टेटिक टीम ने राधा वैली के समीप से मेरठ के व्यापारी अब्दुल की कार से 1.70 लाख रुपये बरामद किए। वो भी धनराशि का ब्योरा नहीं दे सकते तो नकदी को जब्त कर लिया गया।