फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक दिन में रोपे गए 38.59 लाख पौधे

विज्ञापन
मथुरा। तुलसी वन में पौधरोपण करते भाजपा महानगर अध्यक्ष, पार्षद व अन्य । - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश सरकार के आह्वान पर बुधवार को वन विभाग ने 22 विभागों के साथ मिलकर पौधरोपण महाभियान में समाज के सभी वर्गों का साथ लेकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जो इतनी बड़ी संख्या में एक दिन में 38.59 लाख पौधे लगाए गए। सुबह से ही जनप्रतिनिधि, राजकीय कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, अधिवक्ता, चिकित्सक समेत समाज का हर तबका अभियान से जुड़ा और एक पेड़ मां के नाम रोपा।
विज्ञापन

इस अभियान के लिए जिले को पांच भागों में विभाजित किया था। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एसडीएम को दी गई। बुधवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण व उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल, एमएलसी योगेश नौहवार, ओमप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने वेटरनेरी विवि में पौधरोपण किया। इस दौरान सीडीओ मनीष मीना और डीएफओ रजनीकांत मित्तल भी मौजूद रहे।
वहीं जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने न्यायिक अधिकारियों के साथ न्यायालय परिसर में एक पौधा मां के नाम रोपा। डीएफओ ने बताया है कि शासन से जिले को 37 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला था, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष 1.59 लाख अधिक पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


किस विभाग ने कितने रोपे
अभियान में सभी सरकारी विभागों ने हिस्सा लिया। इसमें वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा 4.90 लाख, पर्यावरण विभाग ने 1.80 लाख, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 20.26 लाख, कृषि विभाग द्वारा छह लाख, उद्यान विभाग द्वारा 2.9 लाख, नगर विकास विभाग द्वारा 31 हजार, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 36 हजार पौधे रोपे गए। इसी जिले में लक्ष्य के सापेक्ष कुल 38.59 लाख पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें