मथुरा। अधिकारियों की लाख कोशिशें भी जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दायरे को थामने में नाकाम साबित हो रहीं हैं। शनिवार को 377 नए पॉजिटिव केस मिलने के साथ संक्रमण का आंकड़ा दो हजार के पार हो गया। जनपद में कुल पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 2274 हो गई है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग, आयकर, बैंक, न्यायालय, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही वृंदावन, मथुरा, चौमुहां, फरह, मांट, नौहझील, राया में भी कोरोना संक्रमण के केस लगातार मिल रहे हैं। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि
संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक अधिकारियों को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए लोगों को निर्देश दिए हैं।