फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्थापित होंगे 3 नलकूप, मिलेगा मीठा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। लोगों को मीठा पानी उपलब्ध कराने के नगर पालिका 3 नलकूप स्थापित कराएगी। नलकूपों की स्थापना व पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने में कुल 1.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सबकुछ सही रहा तो मार्च से लोगों को मीठा पानी उपलब्ध होने लगेगा।
विज्ञापन


नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि कमला नगर, शिव विहार काॅलोनी आदि काॅलोनियों में मीठे पानी की व्यवस्था के लिए आगरा नहर के समीप कटपुला पर नया नलकूप स्थापित किया जाएगा। यहां से आठ इंच एवं चार इंच की पाइप लाइन डाली जाएगी। पाइप लाइनों काे कठपुला से कृष्णाधाम काॅलोनी से लाकर 30 फुटा रोड पर जोड़ा जाएगा। इस कार्य पर करीब 75 लाख रुपये खर्च होगें। इसके साथ ही गोपाल बाग और गोपाल नगर में नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे। वार्ड 11 में लड्डू गोपाल स्कूल से दादू तक, वार्ड 14 में राजमार्ग पर किडजी स्कूल से लोहे के पुल तक, खचेराबास आदि बस्तियों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।

जिन इलाकों में पेयजल की पाइप लाइन नहीं है। वहां पाइप लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। जो क्षेत्र छूट जाएंगे उन्हें आने वाले दिनों में पेयजल लाइन के लिए प्रस्तावित किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान ईओ निहाल सिंह, जेई जल विकास चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



सफाई व्यवस्था पर खर्च होंगे 10 लाख रुपये
ईओ निहाल सिंह ने बताया कि 10 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस रकम से सफाई व्यवस्था से जुड़े उपकरणों की खरीद की जाएगी। जिससे पूरे नगर को साफ - सुथरा बनाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें