फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाइक सवार 3 छात्रों की हादसे में मौत

विज्ञापन
मथुरा। यश का फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
नंदगांव (मथुरा)। एक ही बाइक पर सवार 3 छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बुधवार भोर में 3 बजे हुआ। तीनों आपस में ममेरे व फुफेरे भाई बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोसीकलां के कादौना निवासी सुनील, भरतपुर (राजस्थान) के नदबई के गांव भदीरा निवासी यश व विशाल बाइक से शादी में शामिल होने भदीरा जा रहे थे। बुधवार भोर में तीन बजे बरसाना थाने की नंदगांव चौकी के क्षेत्र में राजस्थान की कामा सीमा के पास पहुंचे थे। इसी बीच बाइक को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में तीनाें की मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। यश 10वीं, विशाल और सुनील 12वीं में पढ़ते थे।
हादसे की सूचना पर चौकी इंचार्ज राहुल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। तीनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां तीनों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही छात्रों के परिजन गमगीन हो उठे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीन छात्रों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें