फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 250 फड़, विकास बाजार नहीं छोड़ रहे स्ट्रीट वेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र विकास बाजार में स्ट्रीट वेंडरों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नगर निगम ने रेहड़ी-ठेले वालों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग के पास करीब 250 फड़ों की व्यवस्था कर रखी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर विकास बाजार से हटने को तैयार नहीं हैं। शाम होते ही बाजार में स्थिति और बिगड़ जाती है। सड़क और फुटपाथ पर रेहड़ी-ठेले खड़े होने से राहगीरों के लिए निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

विकास बाजार शहर के व्यस्ततम बाजारों में शामिल है। यहां दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बनी रहती है। शाम के समय ग्राहकों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्ट्रीट वेंडरों की संख्या भी बढ़ जाती है। कई रेहड़ी-ठेले सड़क के किनारे और फुटपाथ पर खड़े कर दिए जाते हैं। इससे पैदल चलने वालों को सड़क पर उतरकर निकलना पड़ता है। वहीं, वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। नगर निगम की ओर से स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित करने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग के पास फड़ों की व्यवस्था की गई है। उद्देश्य था कि रेहड़ी-ठेले वालों को निर्धारित स्थान मिले और बाजार की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। हालांकि, निर्धारित स्थान पर जाने के बजाय कई वेंडर पुराने स्थान पर ही कारोबार करना पसंद कर रहे हैं। इससे निगम की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह का कहना है कि स्ट्रीट वेंडरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद अगर कोई नहीं हटा तो कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण बढ़ने से दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच प्रभावित हो रही है। शाम के समय राहगीरों को भी बाजार से निकलने में परेशानी होती है। नगर निगम से विकास बाजार में नियमित अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा स्ट्रीट वेंडरों को निर्धारित फड़ों पर व्यवस्थित किया जाए।
विज्ञापन

-दिलीप, व्यापारी

ठेले और अस्थायी दुकानें लगने से व्यापारियों को माल पहुंचाने में परेशानी होती है। यदि वेंडिंग जोन में वेंडरों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं तो इन्हें वहीं पर शिफ्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

-संदीप बंसल, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें