फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 करोड़ के लेनदेन में 25 नाम

Sat, 07 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमल उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गीतकार संतोष आनंद के पुत्र संकल्प आनंद और पुत्रवधू नरेश नंदिनी आनंद के आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच संकल्प के खाते से मिली जानकारी के आधार पर आगे बढ़ रही है। पुलिस अब उन 25 लोगों को नोटिस जारी कर रही है जिनके नाम 18 करोड़ के लेनदेन में शामिल हैं। ये सभी दिल्ली, गुड़गांव और महाराष्ट्र के निवासी हैं।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को कोसीकलां में मथुरा दिल्ली रेल लाइन पर संकल्प और नरेश नंदिनी ने आत्महत्या की थी। उनकी कार से मिले सुइसाइड नोट में संकल्प के नौकरी वाले संस्थान एलएनजेपी इंस्टीट्यूट में 250 करोड़ के घोटाले का जिक्र था। हाईप्रोफाइल प्रकरण में यूपी पुलिस के डीजी कमलेंद्र और डीआईजी संदीप मित्तल सहित 38 लोगों को नामजद किया गया है। मामले की रिपोर्ट कोसीकलां थाने मेें दर्ज है। विवेचना मथुरा क्राइम ब्रांच कर रही है। जांच को आगे बढ़ाते हुए क्राइम ब्रांच ने संकल्प आनंद के निजी बैंक खाते की बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, रोहिणी नई दिल्ली से डिटेल निकलवाई थी। इसमें 25 बड़े लेनदेन का पता चला है जिसमें तीन जनवरी 13 से छह अक्तूबर 2014 तक 18 करोड़ इधर-उधर किए गए। पुलिस ने इन सभी 25 खाताधारकाें से पूछताछ करेगी। इसके लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें