वृंदावन। रक्तवीर संस्था ने चार संप्रदाय आश्रम में थैलेसीमिया की बीमारी से ग्रसित बच्चों की सहायता के लिए रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 25 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। संस्था ने रक्तवीरों को सम्मानित किया।
रविवार को चार संप्रदाय आश्रम में रक्तवीर संस्था द्वारा थैलेसीमिया की बीमारी के कारण काल के गाल में समा गई बालिका तान्या की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में दो महिलाओं सहित 25 रक्त वीरों ने रक्तदान किया। सद्भावना ब्लड बैंक के सहयोग से लगे शिविर का शुभारंभ महंत आश्रम के महंत ब्रजबिहारी दास महाराज ने किया। ब्राह्मण सभा के जगदीश शर्मा, दिनेश लवानिया ने कहा कि रक्तदान महादान है। ब्लड बैंक के डायरेक्टर संजीव सारस्वत ने बताया कि शिविर में आया रक्त थैलेसीमिया, कैंसर, एनीमिया जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए वरदान साबित होगा। शिविर में श्याम सुंदर शर्मा, नारायण, प्रवीण त्रिपाठी अमित मंडल, कृष्णा, कान्हा, पवन गुनानी आदि ने रक्तदान किया। संस्थापक मुकेश अग्रवाल एवं गिरधर शर्मा ने रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया। शिविर में राधाकांत शर्मा, बीपी पचोरी, एमबी शर्मा, शिवम ठाकुर, अशोक अग्रवाल, सोनू शर्मा, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद