फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारिकाधीश मंदिर में गढ़ा होली का डांडा, उड़ा गुलाल

विज्ञापन
होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। वसंत पंचमी के बाद से ब्रज के मंदिरों में होली का गुलाल उड़ने लगा है। द्वारिकाधीश मंदिर में मंगलवार को शयन आरती के साथ होली का डाढ़ा गाढ़ दिया गया। इससे पूर्व मंदिर में गुलाल उड़ा। भक्त भी अपने आराध्य के प्रसादी स्वरूप गुुलाल को अपने शरीर पर डलवाकर धन्य हुए। माघ पूर्णिमा पर होली का डाढ़ा गढ़ते ही होली का आनंद चरम पर पहुंच गया। मंदिर में वसंत बहार में श्रद्धालु सराबोर होकर नृत्य करने लगे। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि बुधवार से ठाकुर द्वारिकाधीश को ढप पर होली के रसिया सुनाए जाएंगे। सुबह राजभोग के दर्शन के बाद रसियाओं के द्वारा ठाकुरजी के समक्ष होली का गायन सुनाए जाने का क्रम भी शुरू किया जाएगा जो होली तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


रसिया गायन द्वारकेश रसिया मंडल के कलाकारों द्वारा ढप की थाप पर ब्रज के प्रमुख रसिया ‘ऐसी होरी में लग जाए आग री कैसो चटक रंग डालो, आज बिरज में होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया’ आदि रसिया गायन एक माह तक सुनने को मिलेंगे। इस दौरान विभिन्न मनोरथ भी आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख रूप से रंगभरनी एकादशी पर 84 स्तंभ का बगीचा और ठाकुर जी का डोल महोत्सव प्रारंभ हो जाएंगे। जिसमें देश विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालु और भक्तगण इसका आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें