फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 52 साल के प्रेमी संग गई 20 वर्ष की गुड़िया..फिर कुएं में मिली लाश, हत्यारे ने ऐसे दिया धोखा; पुलिस भी सन्न

Mon, 28 Apr 2025 08:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

52 साल के प्रेमी के लिए 20 वर्ष की युवती ने घर छोड़ दिया। वह तीन महीने की गर्भवती थी। इसके बाद युवती की कुएं में लाश मिली। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी प्रेमी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
गुड़िया का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र से प्रेमी संग गई विवाहिता का शव तीन दिन बाद जैंत थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं में मिला। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। सोमवार को मायका और ससुराल पक्ष ने विवाहिता की पहचान की। परिजन ने प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 

बरसाना थाना क्षेत्र के गांव बिजवारी निवासी तोताराम ने बताया कि उनके पुत्र भूदेव की पत्नी गुड़िया (20) 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई। उन्हें जानकारी हुई तो खोजबीन शुरू की। सफलता न मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए मायका पक्ष को जानकारी दी। बेटी के लापता होने की सूचना पर राया के गांव अडुआ निवासी पिता वीरेंद्र सिंह भी बेटी के ससुराल पहुंचे।

ये भी पढ़ें-UP: सांसद रामजीलाल सुमन का करणी सेना को तगड़ा जवाब, टूट जाऊं या झुक जाऊं...गलतफहमी नहीं पालना

 

26 अप्रैल को उन्हें जानकारी हुई है कि गुड़िया अपने जीजा रामकिशन के दोस्त विनोद (52) के साथ बाइक पर गई है। उन्होंने पुलिस की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से विवाहिता को ले जाने वाले की पहचान भी कर ली। पुलिस ने विवाहिता को ले जाने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

 

इधर, सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने जैंत के चौमुहां स्थित आम्रपाली के सामने कुएं में मिले विवाहिता के शव की पहचान गुड़िया के रूप में की। सीओ गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि गुड़िया अपने प्रेमी विनोद के साथ रहना चाहती थी। जबकि प्रेमी पहले से शादीशुदा था और वह अपने साथ नहीं रख सकता था। इसी कारण उसने विवाहिता की हत्या की।

ये भी पढ़ें-Pahalgam Attack: माहाैल बिगाड़ने का प्रयास...होटल कर्मियों पर बनाया धार्मिक नारे लगाने का दबाव, केस दर्ज

तीन माह की गर्भवती थी गुड़िया
विवाहिता के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने बिजवारी निवासी भूदेव के साथ गुड़िया का विवाह किया था। वह तीन माह की गर्भवती थी। विनोद ने गुड़िया का ही नहीं बल्कि उसके पेट में पल रहे शिशु की भी हत्या की है।

 
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने को स्थानीय लोगों के फोटो मौके पर फेंके
विवाहिता के हत्यारोपी प्रेमी ने कुएं के पास चौमुहां के तीन लोगों के फोटो डाल दिए। ताकि पुलिस को उन लोगों पर शक हो और पुलिस हत्यारोपी तक न पहुंच सके। पुलिस के अनुसार मौके पर मिले फोटो के बारे में जानकारी तो पता चला कि एक व्यक्ति रेलवे में कर्मचारी है, दूसरा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके बारे में पुलिस ने छानबीन भी की। हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें