मथुरा। ठाकुर प्रियाकांत जू मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक करते हुए अतिथि।
- फोटो : mathura
वृंदावन। ठा. श्री प्रियाकांतजू मंदिर, वृंदावन में भक्तों ने 2 लाख 31 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया। मंगलवार को विश्व शांति की प्रार्थना के साथ कथा सत्र का प्रारंभ हुआ। देवकीनंदन महाराज ने शिव महापुराण कथा श्रवण कराते हुए विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से ओमकार शिव की महिमा का वर्णन किया।
इससे पूर्व अनुष्ठान के पंचम दिवस पर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेशजी शामिल हुए। उन्होंने शिवजी की पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने से सारे बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों के भीतर विवेकानंद जी जैसा ज्ञान, चरित्र और सोच लानी होगी, ताकि वे धर्म, राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए कार्य कर सकें।