फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऊंटों के साथ बर्बरता की हदें पार...मुंह में ठूंसा कपड़ा, रस्सी से बंधे पैर; कैंटर में ऐसे हाल में मिले

Wed, 29 Jan 2025 10:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस ने एक कैंटर को पकड़ा, जिसमें ऊंटों को इतनी बेरहमी के साथ भरा गया था कि देखने वाले हैरान रह गए। उनके पैर बंधे हुए थे और शोर न कर सकें, इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। 
 
विज्ञापन
ऊंटों की तस्करी के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र में  पुलिस ने गांव बाद में मंगलवार को चेकिंग के दौरान कटान के लिए ले जाए जा रहे ऊंटों से भरे कैंटर को पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने कैंटर चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि एक कैंटर ऊंटों को लेकर जाने वाला है। उन्होंने बाद गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर में एक कैंटर आता दिखा।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे रोका और कैंटर को खोला तो उसके अंदर 13 ऊंट भरे हुए थे। ऊंट आवाज न करें इसलिए उनके मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। इसके साथ ही बेरहमी के साथ उनके पैर रस्सी से बांध रखे थे। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम मेरठ के किठौर के थाना सांझामाल निवासी साजिद, हरियाणा नूंह के रीठठ निवासी नसीम और हापुड़ के आजमपुर निवासी साउद बताया।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में पता चला कि तीनों लोग ऊंटों को कटान के लिए मेवात से बिहार लेकर जा रहे थे। ऊंट किसके हैं इसकी जानकारी की जा रही है। तीनों में कोई भी अभी ठीक तरह से जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। इनके पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से ऊंट के मालिक की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें