मथुरा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले के 18 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। चयनित गांवों में विकास कार्य कराने को लेकर समाज कल्याण विभाग की तरफ से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
राजीव भवन सभागार में दिए गए प्रशिक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास रमाशंकर गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में मथुरा ब्लाक के गांव जुनसुटी, लाढ़पुर, बाजना, नगला काशी, सुनरख बांगर, फरह
ब्लाक के महुअन, सलेमपुर, दौलतपुर, बलदेव ब्लाक के हसनपुर, महावन बांगर, खानपुर, राया ब्लाक के मिश्री, छाता ब्लाक में काजरौठ, मांट ब्लाक में छिनपारई, किनारई बांगर, बिजौली बांगर, भद्रवान बांगर, नौहझील ब्लाक में मकदूमपुर बांगर, चौमुहां ब्लाक में बसई खुर्द ग्राम पंचायत को चयनित किया गया है।
इन गांवों में 20 लाख रुपये की लागत से नाली, सड़क, खड़ंजा, पेयजल व्यवस्था व अन्य सुविधा व विकास कार्य कराए जाएंगे। इसे लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। संचालन सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण राहुल चाहर ने किया।
तैयापुर, रायपुर मई को किया योजना से बाहर
मथुरा। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण राहुल चाहर ने बताया कि योजना में 20 ग्राम चयनित किए गए थे। दो ग्राम पंचायत तैयापुर व रायपुर मई बांगर गांव नगर निगम में चयनित हो गए। इसके चलते इन गांवों को इस योजना से बाहर कर दिया है।