फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जांच के बाद अध्यक्ष समेत 18 नामांकन हुए वापस

विज्ञापन
फोटो 1: सौंख में अग्रवाल समाज के चुनाव को लेकर दावेदारों की भीड़ 
विज्ञापन
सौंख। कस्बे की अग्रवाल समाज समिति की चुनाव प्रक्रिया में दूसरे चरण में 16 पदों पर भरे गए 43 नामांकनों की जांच हुई। जांच में सभी नामांकन वैद्य पाए गए, लेकिन आपसी सहमति बनाकर 18 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिए। अब अध्यक्ष पद पर दो दावेदार प्रत्याशी आमने-सामने हैं। उधर, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, उपमंत्री, निरीक्षक पद के लिए सोमवार को 9 बजे से मतदान होगा। प्रत्याशी प्रचार में जुट गए है।
विज्ञापन



शुक्रवार को अग्रवाल समाज के चुनाव के दूसरे चरण में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए भरे गए 43 नामांकन पत्रों की जांच हुई। आपसी सहमति के चलते एक अध्यक्ष समेत 18 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। उधर, अध्यक्ष पद पर दावेदारों में सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते दो प्रत्याशी महेश अग्रवाल और कृष्ण कुमार गर्ग आमने-सामने हैं। चुनाव अधिकारी गिरीश गर्ग और संजय बंसल ने बताया कि सभी पदों पर 7 सितंबर को 9 से 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना 6 बजे से होग। इस मौके पर पूर्व मंत्री साकेत गर्ग, गोविंद अग्रवाल, रज्जो सिंघल, हरिओम, मुकेश चंद, माधव अग्रवाल, सचिन गर्ग, अनिल बंसल, दयानंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें