फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी, शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत है यह परिणाम : निरंजन ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-पी-05
विज्ञापन

बांकेबिहारी जी मंदिर में दर्शन करतीं फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति।


मोदी, शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत है यह परिणाम: निरंजन ज्योति
फतेहपुर सांसद ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। फतेहपुर से सांसद चुनी गईं साध्वी निरंजना ज्योति ने रविवार प्रात: ठा. बांकेबिहारी के दर्शन किए। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने उन्हें प्रसादी पुष्पमाला और पटुका और भोग प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रभु दर्शन के पश्चात उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने भाजपा सरकार के पिछले पांच वर्षों के कार्यों को सराहा है। देशवासियों का भाजपा सरकार पर भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और देश के कार्यकर्ताओं की मेहनत और देशवासियों के विश्वास की बदौलत लोकसभा चुनाव के यह स्मरणीय परिणाम सामने आए हैं। मैं देशवासियों का आभार व्यक्त करती हूं। इस दौरान कुंवर सिंह निषाद, मेघश्याम गौतम, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें