फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 150 किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पुरुषोत्तम मास के दौरान मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ खपाने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने बांकेबिहारी मंदिर के समीप स्कूटी पर मिलावटी पेड़ा खपाने ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके पास से करीब 150 किलोग्राम दूषित पेड़ा जब्त किया है, जिसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार और दलबीर सिंह की सचल दल ने रमणरेती चौकी प्रभारी के साथ सहयोग से एक स्कूटी सवार को रोका, स्कूटी पर चार प्लास्टिक के बोरों में करीब 150 किलोग्राम मिलावटी पेड़ा भरकर ले जाया जा रहा था। स्कूटी पर पेड़ा ले जा रहे गोवर्धन के जाचौदा निवासी कौशल और उसके साथी कोसी खुर्द निवासी संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे यह पेड़ा छटीकरा निवासी विष्णु के यहां से लाए थे। इस मिलावटी पेड़े को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास की दुकानों पर खपाना था ताकि उसे श्रद्धालुओं को बेचा जा सके।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जब्त किया गया पेड़ा पूरी तरह दूषित और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। टीम ने जांच के लिए पेड़े का एक नमूना ले लिया है। पूरे माल को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। नष्ट किए गए पेड़े की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें