फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौमुहां और देवीआटस बिजली घर बंद रहे, अंधेरे में रहे 150 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार की रात को शेरगढ़ के गांव बहेटा के निकट से जा रही 132 केवी लाइन का तार टूटकर 33 केवी की लाइन पर गिर गया था। जिससे चौमुहां और देवीआटस बिजली घर बंद हो गए। इन दोनों बिजली घरों से जुड़े 150 गांव अंधेरे में रहे। रविवार की दोपहर को कहीं जाकर बिजली शुरू हो सकी। प्रभावित गांवों में सुबह को पानी का भी संकट रहा।
विज्ञापन

शनिवार की रात 11 बजे गांव बहेटा के निकट 132 केवी लाइन का तार टूटकर देवीआटस व चौमुहां बिजलीघर को आ रही इनकमिंग हाईटेंशन लाइन 33 केवी पर गिर गया। इससे चौमुहां व देवी आटस बिजलीघर बंद हो गए। इससे चौमुहां के नौ फीडर व देवी आटस के छह फीडर बंद हो गए।
तार गिरने से दोनों बिजली घरों की लाइन ठप हो गई और ब्रेकर फट गए। सूचना पर रात्रि में एसडीओ चौमुहां राहुल चौरसिया ने इंजीनियर व लाइनमैन की टीम के साथ पेट्रोलिंग की। तीन बजे 132 केवी लाइन की बिजली बंद कराई। करीब 11:30 बजे बिजली लाइन का तार सही होने पर दोनों बिजलीघरों की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके चलते चौमुहां, अकबरपुर, परखम, तरौली, सिहाना, कॉकेरा, भरतिया सहित 150 से अधिक गांव व मजरे अंधेरे में रहे। सुबह लोगों को बिना बिजली के पानी भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें