एक माह में बनकर तैयार हुआ ये हार
बुधवार शाम शयनभोग सेवा के दौरान मंदिर में रायपुर निवासी श्रद्धालु परिवार दर्शन के लिए पहुंचा था। उसने सेवायत से ठाकुर जी को सोने का हार धारण कराने की विनती की। इस दौरान मंदिर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं मौजूद थे। 85 लाख रुपये की कीमत का हार देख सभी हैरान थे। बताया गया है कि इस हार को तैयार करने में एक माह का समय लगा। ये हार दिल्ली के एक ज्वैलर्स ने तैयार किया है। हार का डिजाइन भी श्रद्धालु ने खुद ही दिया था।
नाम सार्वजनिक न करने की अपील की