फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विभिन्न आरोपों में 14 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने विभिन्न आरोपों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राया और मांट में एक-एक, छाता में पांच और सुरीर में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


राया थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने सादाबाद रोड़ स्थित जयपुर-बरेली राजमार्ग के अंडरपास सर्विस रोड़ से अलीगढ़ के देहली गेट क्षेत्र निवासी इंतजार को पकड़ लिया। उससे 1.319 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। थाना मांट पुलिस ने मांट राजा निवासी धनीराम को जाबरा रोड से सट्टा पर्ची, डायरी, पैन एवं 280 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं छाता कोतवाली पुलिस ने सोमवार को हत्या के मामले में वांछित नरी के नगला सपेरा निवासी अमर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडा, लोहे की पाइप और सरिया बरामद की गई हैं।

वहीं कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित गांव पसौली निवासी भगवान सिंह, सतीश उर्फ रोहित, नरेश उर्फ नरेंद्र व रामू को अकबरपुर पुल के पास सियाना रोड से गिरफ्तार किया है। जबकि सुरीर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग चार स्थानों पर हुए झगड़े में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में चालान किया है। गांव भालई निवासी मानवेन्द्र, जगदीश, सुनील तथा नौहझील निवासी उपमान अली व जाकिर तथा सुरीर निवासी असलम तथा तुलागढ़ी निवासी मोनू का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें