फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साढ़े 13 करोड़ नाम संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
मंच से वादन प्रस्तुति देते हुए मध्य में सुरेश तलवलकर।
विज्ञापन
वृंदावन। अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु श्री प्रियदर्शी महाराज एवं सच्चिदानंद भगवान श्री प्रिया प्रियतम लाल जू की कृपा से साढ़े तेरह करोड़ नाम संकीर्तन महोत्सव का प्रारंभ बृहस्पतिवार को भक्ति उत्सव के साथ हुआ। यह महोत्सव रसमहोत्सव द्वारा आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व लीला रसिक महाराज, राधा रश्मि एवं डॉ. कृष्ण किंकर महाराज ने किया।
विज्ञापन

महोत्सव के प्रथम दिन श्री प्रिया प्रियतम धाम से हरे कृष्ण ऑर्किड तक श्री प्रिया प्रियतम लाल जू की शोभायात्रा निकली गई। सुबह साढ़े तेरह करोड़ नाम संकीर्तन महोत्सव में हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र जाप के साथ शास्त्रीय संगीत और सत्संग का भी आयोजन किया गया। कहा जाता है कि साढ़े तेरह करोड़ नाम संकीर्तन, जीव अपने जीवन में एक बार कर ले तो उसको निश्चित रूप से गोलोक धाम की प्राप्ति होती है।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में शाम को ताल यात्रा का आयोजन किया गया। पद्मश्री ताल योगी पंडित सुरेश तलवलकर एवं उनकी टीम ने शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन किया। निखिल परिहार, ऋतुराज हिंगे, विनायदास, इसान, आकाश सतीश कुमार, आशय कुलकर्णी, अमेय बीचु, वेदांग जोशी आदि ने अपने-अपने वाद्य यंत्रों द्वारा अपना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें