फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 6.90 करोड़ रुपये के 1242 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ नष्ट कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ऑपरेशन दहन के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) और डीसीआरबी शाखा ने 6.90 करोड़ रुपये मूल्य की 1242.127 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया है। नष्ट किए गए मादक पदार्थों के विभिन्न थानों में 260 अभियोगों पंजीकृत है।
विज्ञापन

इनमें 1146.695 किलो गांजा, तीन किलो चरस और 30.850 किलो डोडा (नशीला पाउडर) शामिल था। इसके अतिरिक्त 0.205 किलो हेरोइन, स्मैक, 61.377 किलो नशीली दवाएं, पाउडर एवं इंजेक्शन भी नष्ट किए गए हैं। इन सभी पदार्थों का निस्तारण न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद किया गया।
गोवर्धन, हाईवे, गोविंदनगर और फरह समेत अन्य थानों की पुलिस ने ये मादक पदार्थ बरामद किए थे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को राया क्षेत्र में स्थित बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी के इंसिनेटर के माध्यम से विनष्टीकरण किया गया। यह एजेंसी ग्राम पंडवा नीम गांव सड़क पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें