फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंडलीय हॉकी ट्रायल्स के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी मंडलीय सीनियर पुरुष हॉकी चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए जनपद के खिलाड़ियों का बुधवार को चयन ट्रायल स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में हुआ। इसमें जिले के 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

मंडलीय सीनियर पुरुष हॉकी चयन ट्रायल्स आज बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से आगरा मंडल के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित किया जा रहा है। उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मंडल को पत्र भेजकर जिले के 12 खिलाड़ियों (10 मुख्य और 2 आरक्षित) को ट्रायल्स में सम्मिलित करने का अनुरोध किया है। उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि मथुरा की यह टीम आगरा भेजी जा रही है। ट्रायल्स के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय स्तर की आगामी प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



चयनित खिलाड़ियों के नाम
मुख्य खिलाड़ी: अभिषेक कुमार, वीरेंद्र, पीयूष उपाध्याय, मोहित, वीर, देवकुमार, शनि गोला, रवि, सौरभ और चकेश नारायण।

आरक्षित खिलाड़ी:
मानवेंद्र और राजकुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें