फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जनसुनवाई में 12 शिकायतें पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किए जा रहे संभव- संतुष्टि एवं समृद्धि कार्यक्रम के तहत नगर निगम के तीनों जोन में जनसुनवाई आयोजित की गई। भूतेश्वर स्थित नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त जग प्रवेश ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जबकि सिटी जोन जनरल गंज कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार तथा वृंदावन जोन कार्यालय में अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।भूतेश्वर जोन में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन अतिक्रमण तथा तीन प्रकाश व्यवस्था से संबंधित थीं। इनमें से प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सिटी जोन में दो शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें एक सफाई तथा एक कर (टैक्स) से संबंधित थी। दोनों शिकायतों का तत्काल समाधान कर दिया गया। वहीं वृंदावन जोन में चार शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें दो कर तथा दो जलकल विभाग से संबंधित थीं। इन शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, कल्पना सिंह चौहान, अनुज कौशिक, अधिशासी अभियंता (निर्माण) अमरेंद्र गौतम, सहायक अभियंता (जल) हेमेंद्र गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें