फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 112 वर्ष की उम्र और लड़खड़ाती जुबान, मथुरा कलेक्ट्रेट पहुंची वृद्धा का DM ने सुना दर्द; तत्काल दिए ये आदेश

Mon, 09 Mar 2026 01:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में 112 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी वृद्धावस्था पेंशन की समस्या लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंचीं। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए तीन दिन के भीतर पेंशन शुरू करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
112 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला अपनी वृद्धावस्था पेंशन की समस्या लेकर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को उस समय मानवता और प्रशासनिक संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब 112 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला अपनी वृद्धावस्था पेंशन की समस्या लेकर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के समक्ष पहुंचीं। इतनी अधिक आयु में बिना किसी के सहारे सरकारी दफ्तर पहुंची बुजुर्ग महिला की स्थिति देख डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि हाईवे के बाकलपुर के इंद्रपुरी निवासी रामभूर की वर्तमान में 112 साल उम्र है। उनकी व्यथा को गंभीरता से सुना और जिला समाज कल्याण अधिकारी  को निर्देश देते हुए कहा कि बुजुर्ग महिला की पेंशन से जुड़ी सभी तकनीकी और कागजी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि आगामी तीन दिनों के भीतर पेंशन की स्वीकृति प्रक्रिया पूरी कर उन्हें सूचित किया जाए।

उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि वृद्धावस्था पेंशन जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी के इस त्वरित और मानवीय निर्णय की कलेक्ट्रेट में मौजूद अन्य फरियादियों ने भी सराहना की। बुजुर्ग महिला ने भी अपनी बात सुने जाने पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें