फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अरब से अधिक का लेनदेन अटकने की संभ्ाावना

Fri, 08 Jan 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल के चलते बैंकों में शुक्रवार को कामकाज नहीं हुआ। दस जनवरी को माह का दूसरा शनिवार है और अगले दिन रविवार है। जनपद की 250 से अधिक बैंक शाखाओं में तीन दिनों तक बैंक का कामकाज नहीं होने से एक अरब से अधिक का लेनदेन अटका रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और कार्य से विरत रहे। आल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के अनुसार केंद्र सरकार और वित्त मंत्री द्वारा बैंककर्मियों के साथ हुए द्विपक्षीय समझौते और सेवा-शर्तों को लागू नहीं किया जा रहा है।

स्टेट बैंक ऑफ पटियाला स्टाफ एसोसिएशन और आल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के लोगों ने डैंपियर नगर स्थित स्टेट बैंक आफ पटियाला शाखा पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के मंत्री बामनजी चतुर्वेदी, क्षेत्रीय सहमंत्री केएच पांडेय, उपाध्यक्ष गोपाल खन्ना, जुगल किशोर अग्रवाल, स्टेट बैंक आफ पटियाला स्टाफ एसोसिएशन के ऋषी कुमार, एसआर गुप्ता, एनके अग्रवाल, मिथलेश शर्मा, सत्येन्द्र, योगेन्द्र आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि वित्त मंत्रालय, भारतीय बैंक संघ, स्टेट बैंक प्रबंधन के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते और कर्मचारियों के लिए तय की गई सेवा शर्तों को सरकार जल्द से जल्द लागू करे।

 प्रदर्शन में गोविंद मीणा, राजेन्द्र, प्रकाश शर्मा, दीपक जौहरी, लाल बहादुर, मोहन सिंह, जगमोहन, हर्ष भाटिया, चौधरी ब्रिजेन्द्र सिंह, केके पांडेय आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें