फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुमा कल, पुलिस की रहेगी चौकसी

Wed, 29 Jun 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
खरीदारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पाक रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक जुलाई को जिले भर की मस्जिदों में अलविदा जुमे की विशेष नमाज अदा की जाएगी। अलविदा नमाज और ईद के मद्देनजर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। सुरक्षा और सफाई आदि के पर्याप्त प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं घरों में ईद की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


पाक रमजान माह अब अंतिम दौर में है। एक जुलाई को अलविदा नमाज और ईद को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अलविदा नमाज के लिए रोजेदारों में खासा उत्साह है। जिले की सभी मस्जिदों में अलविदा जुमे की विशेष नमाज अदा की जाएगी। वहीं घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदे जा रहे हैं। 

अलविदा नमाज और ईद को लेकर प्रशासन ने भी कवायद तेज कर दी है। डीएम लोकेश एम ने कहा है कि ईद आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अलविदा नमाज और ईद के त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


एसपी देवरंजन वर्मा ने कहा कि अलविदा जुमा और ईद के मौके पर अफवाहें फैल सकती हैं। लोग अराजक तत्वों द्वारा फैलाई गईं अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। यदि किसी को कोई सूचना देनी हो तो वह उनके कार्यालय या आवास अथवा नजदीकी थाने या चौकी पर दे सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें