फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के मंगेतर को फोन कर रुकवाई शादी

Sun, 29 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
शिकोहाबाद पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद किया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी को एक युवक ने मंगेतर को फोन पर धमकी देकर रुकवा दिया। पीड़ित पक्ष ने एसपी से शिकायत की। इस पर रविवार को दबंगई दमन दल ने मोहल्ला सोतियाना निवासी संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए उठा लिया। शाम को लड़की पक्ष और युवक के बीच में समझौता हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को एक युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। युवती के परिवारीजनों ने कुछ महीने पूर्व युवती की शादी तय कर दी। इसी बीच मंगेतर ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। वजह पूछने पर बताया कि एक युवक ने उसे फोन कर अश्लील बातें की। जिस वजह से अब वह शादी नहीं कर सकता। पीड़ित पक्ष ने एसपी सुनील कुमार शर्मा को प्रार्थना-पत्र दिया। रविवार को दबंगई दमन दल प्रभारी आरएन यादव ने मोहल्ला सोतियाना निवासी युवक को उठा लिया। थाने में लाकर उससे पूछताछ की गई मगर वह लगातार इंकार करता रहा। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें