फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: युवक की मिली लाश...गला काटकर की गई हत्या, सूख चुका था खून; शव की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

Tue, 08 Apr 2025 08:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में युवक की गला कटी लाश मिली। माैके पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल शुरू कर दी। हत्या को कुछ दिन पहले अंजाम दिया गया। शव का खून तक सूख चुका था। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।
 
विज्ञापन
माैके पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में एलाऊ जाने वाले मार्ग पर मंगलवार सुबह पानी की टंकी के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की गला काटकर हत्या की गई थी और उसके शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था। पुलिस के अनुसार, शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत होता है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। भोगांव थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


 

पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बा से एलाऊ जाने वाले रास्ते पर पानी की टंकी के नजदीक एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर युवक का शव मिला, जिसके गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान था। शव पुराना होने के कारण खून सूख चुका था।

 

एसपी सिटी ने घटनास्थल का मुआयना कर प्रभारी निरीक्षक से घटना की जानकारी ली। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव दो दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि युवक की हत्या की गई है या कुछ और हुआ है। मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

 
विज्ञापन

पहचान के लिए सभी थानों में भेजी गई फोटो
युवक का लहूलुहान शव मिलने के बाद पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही है। जनपद के सभी थानों में मृतक की तस्वीर भेज दी गई है और पिछले कुछ दिनों में लापता हुए व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसके साथ ही, पुलिसकर्मी फोटो के माध्यम से आसपास के गांवों में भी युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें