फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दुकान के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर खून से लथपथ मिला शव

Tue, 13 Jun 2023 01:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दुकान के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। 
विज्ञापन
Mainpuri News: दुकान के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात खोखा के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर एसपी सहित थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

चारपाई पर पड़ा मिला शव

घटना घिरोर थाना क्षेत्र के फैजपुर गांव की है। गांव निवासी महेश चंद जाटव (52) सड़क किनारे परचून का खोखा रहे थे। वह रात में दुकान बंद करके वहीं सो जाते थे। बीती रात भी वहदुकान बंद करके खोखा के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। सुबह परिजन ने देखा तो खून से लथपथ उनका शव चारपाई पर पड़ा था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- शादीशुदा से युवती को हुआ इश्क: गर्भवती होने पर मिला ये सिला..समाज के ताने सुन कब्रिस्तान में बेटी को दिया जन्म

विज्ञापन

आसपास बिखरा पड़ा था खून

दृश्य देखकर परिजन की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। महेश की कनपटी में गोली मारी गई थी। इससे चारपाई से लेकर नीचे तक खून पड़ा हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस टीम के साथ एसपी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन व मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। 

यह भी पढ़ेंः- UP: मासूम बच्चियों को कुत्तों ने नोचा, खून से लथपथ पड़ी थीं, एक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कराए हैं। एसपी ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। मृतक के बेटे की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें