फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में बुधवार की रात शौच के लिए गया एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की गुरुवार को मौत हो गई। परिवारीजनों ने युवक के शव की पहचान कर ली है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गिहार कालोनी निवासी कप्तान सिंह (25) पुत्र बृजराज सिंह बुधवार की रात 10 बजे के लगभग शौच के लिए गए थे। मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर ईदगाह के समीप अज्ञात वाहन ने कप्तान सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर से कप्तान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में थाना भोगांव के होमगार्ड अज्ञात में कप्तान को जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए सैफई अस्पताल ले जाने की सलाह दी। होमगार्ड बिना जानकारी के अस्पताल से चले गए। आपातकालीन चिकित्साधिकारी ने सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी। गुरुवार को 11:25 बजे कप्तान की मौत हो गई। परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान कर ली। चिकित्सकों ने मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें