फोटो 20 श्यामपाल कठेरिया का फाइल फोटो
- फोटो : सांकेतिक
किशनी। थाना क्षेत्र के ग्राम महिगवां में सोमवार शौच के लिए गए एक युवक का पैर फिसल गया। नदी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
ग्राम महिंगवा निवासी रामपाल सिंह कठेरिया ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उनका भाई श्यामपाल नदी किनारे शौच के लिए गया था। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर रामपाल और अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद श्यामपाल को नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन तुरंत ही से किशनी के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। रामपाल सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। संवाद