फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अघोषित पार्किग और अतिक्रमण ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
फोटो 48 मदार दरवाजा तिराहे पर लगा जाम । संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मुख्य मार्गों पर अघोषित पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों की अनदेखी आम जनजीवन के लिए मुसीबत बन गई है। कचहरी रोड, मदार दरवाजा और ईशन नदी तिराहे पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को चिलचिलाती गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा तैयार किए गए तमाम प्लान कुछ दिनों के असर के बाद दम तोड़ देते हैं और स्थिति जस की तस बनी रहती है
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए यातायात पुलिस ने कई प्लान बनाए लेकिन कुछ दिन के असर के बाद फिर से वही हालात हो गए हैं। शहर में जाम की समस्या का कोई समाधान होते नहीं दिख रहा है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूलों की छुट्टी क समय पर हाेती है। आम लोगों के साथ ही बच्चों को भी जाम में परेशान होना पड़ता है। यातायात नियम का पालन न करना, अतिक्रमण और अघोषित पार्किंग इस समस्या का सबसे बड़ा कारण बन रही है। शहर के कुछ ऐसे स्थान हैं जहां पर स्कूलों की छुट्टी के समय रोज जाम लगता है। कुछ समय बाद खुलने वाला ये जाम कई बार एक घंटे तक लग जाता है।
-
दृश्य एक
मदार दरवाजा
मदार दरवाजा तिराहा पर आश्रम रोड, नगर पालिका रोड और देवी रोड से आने वाले वाहनों का आवागमन होता है। यहां स्कूलों की छुट्टी के बाद रोज जाम लगता है। इससे यहां कई बार लोग करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहते है। सोमवार को भी कुछ ऐसे ही हालात बने। सड़क किनारे अतिक्रमण भी इसकी बड़ी वजह बन रहा है।
विज्ञापन


दृश्य दो
कचहरी रोड
कचहरी रोड पर वैसे तो यातायात सामान्य रहता है लेकिन जब यहां मौजूद आरसी कन्या विद्यालय की छुट्टी होती है तो दर्जनों ई रिक्शा सड़क किनारे ही अघोषित पार्किंग कर खड़े हो जाते हैं। इससे अन्य वाहनाें का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। ये अघोषित पार्किंग लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। इससे सड़क हादसे का भी खतरा बढ़ रहा है।
-
दृश्य तीन
ईशन नदी तिराहा
ईशन नदी तिराहे को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कई बार अभियान चलाए गए। यहां अनधिकृत रूप से रोडवेज बस और अन्य वाहन खड़े करने वालों को कई बार चेतावनी दी गई। भारी चालान किए गए, इसके बाद भी हालात में सुधार नहीं है। रोज यहां से निकलने वाले सैकड़ाें वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यातायात पुलिस भी यहां तैनात रहती है, उसके बाद भी हालात में सुधार नहीं है।
-
सड़क किनारे अनधिकृत वाहन पार्किंग पर पाबंदी है। कोई वाहन खड़ा करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ई रिक्शा के संचालन के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं, उनका संचालन वहीं पर होगा। दीपशिखा कुमारी, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन

फोटो 48 मदार दरवाजा तिराहे पर लगा जाम । संवाद

फोटो 48 मदार दरवाजा तिराहे पर लगा जाम । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें