फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 28 वर्षीय मोनू खुद ही अपना ऑटो चलाता था। बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को गमगीन माहौल में परिजन ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन

-
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को दी धमकी
घिरोर। मोहल्ला जैन गली निवासी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष ने धमकी देने का आरोप लगाया। धर्मेंद्र वर्मा उर्फ राजू ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह दुकान खोल रहे थे। तभी शाहजहांपुर निवासी आरोपी अपने दो साथियों के साथ आया। दुकान खोलने की वजह से सामान देने में कुछ समय लगा। आरोप है कि इसी बात पर बौखलाए आरोपी ने गालियां देते हुए पिटाई कर दी। बचाव में आई पत्नी को धक्का दे दिया। आरोपी धमकी देकर गया है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। संवाद


पीटने व धमकाने का आरोप
मैनपुरी। शहर के यदुवंश नगर निवासी संत कमल दास ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि वह कई वर्षों से हनुमान मंदिर दीवानी रोड पर पूजा पाठ कर रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम को आरोपियों ने उन्हें मंदिर से हटाने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीटा गया। प्रसाद के करीब पांच हजार रुपये लूट कर ले गए। आरोपी धमकी देकर गए है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


जुआ खेल रहे चार लोग पकड़े
दन्नाहार। थाना पुलिस ने शुक्रवार को गरगई जाने वाले मार्ग पर जुआ खेल रहे चार लोगों को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें