फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेज हवा से गिरी गेहूं की फसल, गल जाएगा आलू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पहले से ही आलू पर मंदी और कम उत्पादन की मार झेल रहे किसानों को बेमौसम बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। खेत में खोदाई के बाद रखे हुए आलू के बारिश की वजह से खराब होने की आशंका है। जिले में 20 प्रतिशत आलू खेतों में खुदा हुआ रखा है। आंधी और बारिश ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में गेहूं की फसल गिर गई है।
विज्ञापन

इस साल जिले में 22100 हेक्टेयर आलू का रकबा है। बीते साल से रकबा करीब 100 हेक्टेयर बढ़ा है। वहीं इस बार रकबा तो बढ़ा लेकिन आलू का उत्पादन किसान की उम्मीद के अनुसार नहीं हुआ। इस बार करीब 90 हजार कुंतल आलू का उत्पादन कम हुआ है। थोक मंडी में आलू के सही दाम न मिलने की वजह से किसान आर्थिक नुकसान झेलने और कर्ज के तले दबा हुआ है। बेमौसम बारिश से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आलू की फसल में बुवाई से लेकर खोदाई तक के लिए करीब 3 से 4 माह का समय लगता है। इस समय किसान आलू की खोदाई कर रहा है। करीब 20 प्रतिशत किसानों का आलू खोदाई के बाद खेत में ही पड़ा हुआ है। किसान आलू को मंडी या कोल्ड स्टोर तक ले जाता, इससे पहले ही बृहस्पतिवार देर शाम को बारिश होने लगी। इससे खेतों में रखा आलू भीग गया। किसी तरह से किसानाें ने आलू को भीगने से बचाने के लिए इंतजाम किए। अधिकतर जगह पर गेहूं पक कर कटने के लिए खड़ा था, लेकिन बारिश की वजह से गेहूं कटने का समय बढ़ गया है। तेज हवाओं से किसान की फसल को काफी नुकसान हुआ। अगर बारिश तेज होती है तो ये गेहूं के लिए और ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है।
-
बारिश से गल सकता है आलू
खोदाई के बाद खेतों में रखा आलू बारिश में भीग गया है। ऐसे में किसानों को आलू को सुखाना पड़ेगा। गीला आलू कोल्ड स्टोर में नहीं रखा जा सकता है। समय पर कोल्ड स्टोर में आलू नहीं पहुंचा तो गलने की आशंका है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले एक दो दिन तक बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन



पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ रहा था जिसकी वजह से गेहूं को नुकसान की आशंका थी, वहीं अब तापमान कम होने से गेहूं को पकने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
अविशांक चौहान, जिला कृषि अधिकारी

पहले से ही आलू के दाम कम मिल रहे हैं। ऐसे में अब बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी है। अगर ऐसा ही मौसम लगातार बना रहा और बारिश हुई ताे आलू में और नुकसान झेलना पड़ सकता है। देवऋषि, किसान

बे-मौसम बारिश के कारण आलू और गेहूं में नुकसान हुआ है। तेज हवाओं ने गेहूं की फसल को गिरा दिया है। वहीं गेहूं कटने का समय भी बढ़ गया है। नितेश मिश्रा, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें