मैनपुरी के किशनी थाने की कुसमरा चौकी क्षेत्र के पंचमपुर गांव में एक युवक का शव रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक शनिवार शाम से लापता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
केशव पुत्र राम बहादुर का शव संदिग्ध हालात में पेट्रोल पंप के सामने झाड़ियों में एक कंज के पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कुसमरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। केशव के पिता राम बहादुर ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र शराब पीने का आदी था। शनिवार शाम से ही लापता था। उन्होंने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा।