फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घायल लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उपकेंद्र ओंग क्षेत्र के गांव दिवनपुर में केबल सही करते समय पोल टूट जाने से गिरकर घायल लाइनमैन विजयवीर सिंह की मौत हो गई। घायल लाइनमैन का उपचार आगरा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा था।
विज्ञापन

किशनी क्षेत्र के गांव गूजरपुर निवासी 44 वर्षीय विजयवीर पिछले सात साल से विद्युत निगम में लाइनमैन था। विजयवीर 26 जनवरी को उपकेंद्र ओंग के अंतर्गत गांव दिवनपुर में उपभोक्ता की केबल सही कर रहा था। तभी एलटी लाइन का पोल टूट जाने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लाइनमैन की कमर, आंतों और रीढ़ की हड्डी में काफी चोट आई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के लिए रेफर किया गया था। आगरा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के दौरान विजयवीर ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। विजयवीर की पत्नी दिव्यांग है और उसकी चार बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें