फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शराब देने से मना करने पर किया युवक पर लाठी-डंडों से हमला

Wed, 11 Nov 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में शराब देने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला किया गया, उसे लाठी-डंडों से पीटा गया और आरोपी ने खुद को एक नेता का गनर बताते हुए धमकाया। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 9 नवंबर की शाम करीब छह बजे वह बाइक से जा रहा था। वह कॉलोनी निवासी सागर के मकान के सामने पहुंचा, तभी उसने रोक लिया और शराब मांगने लगा। नवीन के मना करने पर वह आग बबूला हो गया। विवाद के तूल पकड़ने के बाद सागर ने साथी राज, समीर और बंटी को बुला लिया। सभी ने गाली-गलौज करते हुए नवीन को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। सागर ने जाते हुए धमकी दी कि वह एक नेता का गनर है। दोबारा इस रास्ते से निकला तो जान से मार दूंगा। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है, आरोपियों तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें