फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छोटे भाई ने बड़े को दी रूह कंपाने वाली मौत, फिर लाश के साथ किया ये; हकीकत सुनकर दहल गए लोगों के दिल

Thu, 29 Aug 2024 07:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में छोटे भाई ने बड़े को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद उसकी लाश आंगन में दफना दी। खुला राज तो लोगों की रूह कांप गई। पुलिस ने खोदकर लाश निकाली। आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Mainpuri News: जांच करती पुलिस, मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां छोटे भाई ने बड़े की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शव को घर के आंगन में ही दफना दिया। गुरुवार को घटना के चौथे दिन खुलासा हुआ। सच्चाई जानकर घरवालों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आंगन में खुदाई करके शव बरामद किया है। 

विज्ञापन


घटना कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर की है। गांव निवासी रामस्वरूप का बड़ा पुत्र पूरन गांव के बाहर सरकारी कॉलोनी में रहता है। उसके अन्य दो भाई राज मिस्त्री नेकसू उर्फ हरस्वरूप तथा सत्यभान गांव में ही पुराने मकान में रहते थे। चार दिन पहले रविवार को नेकसू की पत्नी मुनक्का देवी रात में अपने पांच बच्चों को साथ लेकर जेठ पूरन के मकान पर पहुंची। वह बच्चों के साथ वहीं पर सो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

देर रात शराब के नशे में नेकसू तथा गांजा के नशे में सत्यभान के बीच झगड़ा हो गया। आपस में गाली गलौज करने लगे। इस पर सत्यभान ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से नेकसू के सीने तथा बाजू पर हमला कर दिया। इससे नेकसू की मौके पर मौत हो गई। नशा कम होने पर सत्यभान ने भाई का रक्त रंजित शव देखा तो घबरा गया।

इस पर उसने रात में ही आंगन में हैंड पंप के लिए बनाए गए गड्ढे पर रखी पटिया को हटाया। इसमें नेकसू के शव को डाल दिया। उसके ऊपर मिट्टी डालकर पटिया रख दी। सोमवार की सुबह नेकसू की पत्नी मुनक्का देवी बच्चों के साथ घर पहुंची। सत्यभान ने उससे बताया कि नेकसू कहीं बाहर चला गया है। काफी समय तक न आने पर मुनक्का, देवर पूरन के साथ पति को खोजने में जुटी।
 

बुधवार की शाम मुनक्काऔर पूरन कोतवाली पहुंचे। वहां नेकसू के गायब होने की शिकायत की। इंस्पेक्टर के न मिलने पर वह वापस लौट आए थे। गुरुवार की सुबह गांजा के नशे में सत्यभान अपने बड़े भाई पूरन से झगड़ा करने लगा। नशे में ही उसने पूरन से कहा कि जैसे मैंने नेकसू को काट दिया, वैसे ही तुझे काटकर मिट्टी में दबा देंगे। 
विज्ञापन

इसके बाद पूरन ने मोहल्ले वासियों की मदद से नेकसू को पकड़ लिया। डायल 112 तथा थाना पुलिस को सूचना दी। शाम को इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी सत्यभान से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सत्यभान से ही गड्ढा खोदने को कहा। शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आरोपी सत्यभान को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें