फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बुखार से पीड़ित युवती और महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
फोटो 5 प्रिया यादव
विज्ञापन
ज्योंती। विकासखंड कुरावली के ग्राम घनश्यामपुर में बुखार से पीड़ित एक युवती और महिला की मौत से गांव में शोक का माहौल है। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए दूसरे शहरों के अस्पतालों में ले गए थे।
विज्ञापन


गांव घनश्यामपुर निवासी प्रिया (19) पुत्री ओमप्रकाश यादव को बुखार की शिकायत थी। परिजनों ने पहले ज्योंती में इलाज कराया। आराम न मिलने पर उसे पीजीआई सैफई, इटावा ले गए। हालत में सुधार न होने पर 10 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 11 नवंबर को दोपहर तीन बजे उसकी मौत हो गई। गांव निवासी ममता यादव(25) पत्नी अरविंद यादव सात माह की गर्भवती थीं। उन्हें बुखार की शिकायत थी। पहले परिजन ने मैनपुरी में इलाज कराया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 नवंबर की सुबह सात बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला और युवती की मौत एक ही दिन होने से गांव में शोक की लहर है।

गांव घनश्यामपुर में एक सप्ताह पहले बुखार के मरीजों की सूचना पर लगातार शिविर लगवाया गया था। लोगों की स्थिति में सुधार भी था। एक युवती व महिला की मौत की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ

फोटो 5 प्रिया यादव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें