फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: गला काटकर युवक की हत्या, पानी की टंकी के पास मिली लाश; मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Tue, 08 Apr 2025 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के भोगांव में युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। राहगीरों ने लाश को लहूलुहान हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में एलाऊ मार्ग पर सुबह-सुबह युवक की लाश मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


 

बताया गया है कि मंगलवार को सुबह जब लोग एलाऊ मार्ग से गुजर रहे थे, तो पानी की टंकी के पास युवक का शव पड़ा हुआ देखा। उसके गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान मिला। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके।

 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें